मैंने जद (एस) से इस्तीफा नहीं दिया, निष्कासित किया गया: सिद्धारमैया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी उम्मीदवार सुभाष राठौड़ के लिए प्रचार कर रहे थे जो चिंचोली विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे है। इस सीट पर 19 मई को उपचुनाव होगा।
बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने जद (एस) से निष्कासित किया था। सिद्धारमैया ने कलबुर्गी में पत्रकारों से कहा, ‘‘वे (भाजपा) पूछते हैं कि सिद्धारमैया ने जद (एस) को क्यों छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गये। मैंने जद (एस) को नहीं छोड़ा...मुझे निष्कासित कर दिया गया था। आपको सच्चाई पता होनी चाहिए... ।’’
ಚಿಂಚೋಳಿ ವಿಧಾನಸಭೆ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಅರಣಕಲ್ನಲ್ಲಿ ಆಯೋಜಿಸಿದ್ದ ಚುನಾವಣಾ ಪ್ರಚಾರ ಸಭೆಯಲ್ಲಿ ಹಿರಿಯ ನಾಯಕರಾದ ಮಲ್ಲಿಕಾರ್ಜುನ ಖರ್ಗೆ ಅವರೊಂದಿಗೆ ಭಾಗವಹಿಸಿದೆ.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) May 11, 2019
ಉಮೇಶ್ ಜಾದವ್ ಅವರ ಸ್ವಾರ್ಥ ಸಾಧನೆಯ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ ಈ ಕ್ಷೇತ್ರದಲ್ಲಿ ಉಪಚುನಾವಣೆ ನಡೆಯುತ್ತಿದೆ. ಜನತೆ ಈ ಉಪಚುನಾವಣೆಯಲ್ಲಿ ಬಿಜೆಪಿಗೆ ತಕ್ಕ ಪಾಠ ಕಲಿಸಬೇಕು.#ChincholiBypolls pic.twitter.com/fYS3CVBXmQ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी उम्मीदवार सुभाष राठौड़ के लिए प्रचार कर रहे थे जो चिंचोली विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे है। इस सीट पर 19 मई को उपचुनाव होगा। कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक उमेश जाधव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए विधानसभा से इस्तीफा दिये जाने के बाद चिंचोली सीट रिक्त हुई थी। जाधव ने गुलबर्गा से लोकसभा चुनाव लड़ा जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे से था।
अन्य न्यूज़