अगर येदियुरप्पा वाली आडियो क्लिप फर्जी निकली तो राजनीति छोड़ दूंगा: कुमारस्वामी
कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जदएस के एक विधायक को रिश्वत और अन्य प्रस्तावों के साथ लुभाने की कोशिश की।
बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार को गिराने के बी एस येदियुरप्पा के खेल के बारे में उन्होंने जो आडियो टेप जारी किया है अगर वह नकली और मनगढ़ंत साबित हो जाता है तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जदएस के एक विधायक को रिश्वत और अन्य प्रस्तावों के साथ लुभाने की कोशिश की।
BJP will be submitting a video clip of CM @hd_kumaraswamy demanding 25 Cr money to make the person MLC. Details is press note below: pic.twitter.com/Jxo6zZPvJF
— BJP Karnataka ITCell (@BJPKarITCell) February 9, 2019
मुख्यमंत्री की आडियो क्लिप के बारे में येदियुरप्पा ने कहा था कि यह ऑडियो क्लिप 'नकली' और 'मनगढंत कहानी' है।' दक्षिण कन्नड़ जिले के एक धार्मिक स्थान से कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैं इस स्थान पर यह कह रहा हूं... अगर यह साबित हो जाता है कि यह येदियुरप्पा नहीं हैं, जिन्होंने इसके बारे में कहा था और यह नकली और कुमारस्वामी की मनगढ़ंत बात है तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।’’
यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने मजाक मजाक में कहा, नदी के पानी के लिए गोंडिया MP से मिल जाए
कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि जो लोग धर्मस्थल के संरक्षक भगवान मंजूनाथ के साथ "खेल" खेलते हैं वे उनके क्रोध को भड़कायेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भगवान मंजूनाथ स्वामी का नाम लेकर....वह बच नहीं सकते हैं......उन्हें एक महीने के अंदर इस्तीफा देना पड़ा था।’’
अन्य न्यूज़