भाजपा पर बरसीं ममता, बोलीं- मैं बाघ की तरह हूं, केवल जनता के सामने झुकाती हूं अपना सिर

Mamata Banerjee TMc

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि प्रदेश के सभी होटल भाजपा कार्यकर्ताओं से भरे हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने तो 100 विमानों को किराये पर ले रखा है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों में जोर शोर से चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा और महिलाओं, दलितों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं एक बाघ की तरह हूं और मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। मैं केवल जनता के सामने अपना सिर झुकाती हूं। लेकिन भाजपा जैसी पार्टी महिलाओं, दलितों पर अत्याचार करती है, मैं उनका समर्थन नहीं करती हूं। 

इसे भी पढ़ें: दीदी बोले खेला होबे, भाजपा बोले विकास होबे, शिक्षा होबे: पुरुलिया में गरजे PM मोदी 

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रदेश के सभी होटल भाजपा कार्यकर्ताओं से भरे हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने तो 100 विमानों को किराये पर ले रखा है।

नकदी से भरा लाते हैं बैग

ममता बनर्जी ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा नेता नकदी से भरा बैग लेकर आते हैं और मतदाताओं को पैसा देते हैं लेकिन जब कोई परेशानी आती है तब वे कहीं नजर नहीं आते हैं। इस दौरान ममता बनर्जी ने वोटर्स को भाजपा के बहकावे में नहीं आने की नसीहत दी है। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने वामदलों के समर्थकों से किया आग्रह, बोलीं- भाजपा को रोकने के लिए को वोट दें तृणमूल 

उल्लेखनीय है कि हल्दिया में नामांकन भरने के बाद ममता बनर्जी को पैर पर चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनके पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया और अब वह व्हील चेयर पर बैठकर रैलियों को संबोधित कर रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़