West Bengal में IMD ने 31 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, मछुआरों को सलाह

Imd Issues
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिम बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में 31 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को सोमवार तक समुद्र में न जाने का परामर्श दिया है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने नये निम्न दबाव वाले क्षेत्र की वजह से पश्चिम बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली के कारण 31 अगस्त तक कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भारी बारिश होने की आशंका है।

बुलेटिन के अनुसार, कम दबाव वाला क्षेत्र उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। बयान में कहा गया है कि इस मौसम प्रणाली की वजह से झारग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने मछुआरों को परामर्श दिया है कि वे सोमवार तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर और उत्तर बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाएं, क्योंकि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के कारण समुद्र में प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: West Bengal में Student Union Elections तुरंत कराए सरकार, ऋतब्रत बनर्जी ने की मांग

इस बीच, पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि तटीय शहर दीघा में 37 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि हिमालयी पर्यटन स्थल दार्जिलिंग में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़