अच्छी आर्थिक वृद्धि के लिए देश की भावनाओं को मजबूत रखना जरूरी:यशवंत सिन्हा

Yashwant Sinha
प्रतिरूप फोटो

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को भारतीय छात्र संसद के एक ऑनलाइन सत्र में भाग लेने के दौरान सिन्हा ने कहा कि एक आधुनिक अर्थव्यवस्था भावनाओं पर चलती है क्योंकि भावनाएं खपत को नियंत्रित और मांग को निर्धारित करती हैं।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि अच्छी आर्थिक वृद्धि के लिए देश की भावनाओं को सकारात्मक रूप से मजबूत रखना जरूरी है।

भारतीय छात्र संसद के एक ऑनलाइन सत्र में भाग लेने के दौरान सिन्हा ने कहा कि एक आधुनिक अर्थव्यवस्था भावनाओं पर चलती है क्योंकि भावनाएं खपत को नियंत्रित और मांग को निर्धारित करती हैं।

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय अगले सप्ताह मूडीज के साथ बैठक में सॉवरेन रेटिंग में सुधार का आग्रह करेगा

उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था में उभार या गिरावट असामान्य नहीं है। वैश्विक स्तर पर जुड़ी अर्थव्यवस्था में, हम खुद को वैश्विक कारकों से अलग नहीं कर सकते। हमें गैर-आर्थिक बाहरी कारकों को भी ध्यान में रखने की जरूरत होती है।

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के उपाध्यक्ष सिन्हा ने कहा, आधुनिक अर्थव्यवस्था भी भावनाओं पर चलती है क्योंकि भावनाएं खपत को नियंत्रित और मांग को निर्धारित करती हैं। इसलिए, यदि समाज की भावनाएं नकारात्मक रूप से प्रभावित होती हैं, तो खपत घट जाती है जिससे अर्थव्यवस्था को हानि पहुंचती है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था उबरने की राह पर बढ़ रही है : उपराष्ट्रपति नायडू

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़