प्यार की दी ऐसी सजा! महिला और प्रेमी को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया

In Dumka, a woman and her lover were stripped naked and made a video

दुमका में प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने निर्वस्त्र घुमाया।दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने को बताया कि घटना दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव की है, जबकि विवाहेतर संबंध का आरोपी पुरुष पड़ोसी कुलहड़िया गांव का रहनेवाला है। महिला और पुरुष दोनों ही विवाहित हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनके आपस में विवाहेतर संबंध हैं।

दुमका (झारखंड)।झारखंड के दुमका जिले में अवैध प्रेम संबंध के आरोप में एक विवाहित महिला और पुरुष को ग्रामीणों ने गांव में कथित तौर पर निर्वस्त्र लगभग एक किलोमीटर तक घुमाया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने को बताया कि घटना दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव की है, जबकि विवाहेतर संबंध का आरोपी पुरुष पड़ोसी कुलहड़िया गांव का रहनेवाला है। महिला और पुरुष दोनों ही विवाहित हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनके आपस में विवाहेतर संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड : देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि अवैध प्रेम-प्रसंग के आरोप में सोमवार शाम दोनों श्रमिक युवक-युवती को निर्वस्त्र गांव में घुमाया गया। दोनों ने मंगलवार सुबह मुफस्सिल थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। अंबर लकड़ा ने बताया कि घटना के संबंध में मुफस्सिल थाने में दोनों पीड़ितों ने लगभग 50 लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ हर हालत में कार्रवाई की जायेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़