हरियाणा में 15 वर्षीय लड़के का 11 साल बड़ी लड़की से विवाह रुकवाया गया

child marriage
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

सुनीता ने कहा कि परिवार द्वारा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए गए कि वे कानून का पालना करेंगे तथा लड़के के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे।

हरियाणा में 15 वर्षीय लड़के की उससे करीब 11 साल बड़ी लड़की से कराई जा रही शादी को रुकवा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने बताया कि उनके कार्यालय को डिडवाडा गांव में एक नाबालिग लड़के का बाल विवाह कराए जाने की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि शादी के लिए बारात उत्तर प्रदेश के शामली जिले से आई थी और दूल्हे के जब उम्र से संबंधित कागजात की जांच की गई तो उसकी उम्र मात्र 15 वर्ष चार माह मिली जबकि दुल्हन की उम्र 26 वर्ष है।

सुनीता ने बताया कि टीम ने नाबालिग लड़के की शादी को रुकवाया और साथ ही परिजनों को विवाह न करने के लिए चेताया। उनके मुताबिक, लड़के के परिजनों ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार रहते हैं और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नहीं है और इसलिए वे गलती से ऐसा कर रहे थे।

सुनीता ने कहा कि परिवार द्वारा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए गए कि वे कानून का पालना करेंगे तथा लड़के के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़