झारखंड में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को नदी में ‘फेंका’

drown
प्रतिरूप फोटो
ANI

भगत ने बताया कि महिला के पति ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन उसकी (महिला की) इस हरकत की सटीक वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

 झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को एक नदी में कथित रूप से फेंक दिया जिससे उसकी (बच्ची की) मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि जादूगोरा के डुरकु गांव में 30 वर्षीय यह महिला अपनी बेटी के साथ नहाने गयी थी और उसने उसे नदी में फेंक दिया।

पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि बच्ची का शव सोमवार को मिला। भगत ने बताया कि महिला के पति ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन उसकी (महिला की) इस हरकत की सटीक वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़