अटल सुरंग जैसी संरचना के निर्माण के लिए गौरव की भावना सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण: राजनाथ सिंह

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल सुरंग जैसी महान संरचना के निर्माण के लिए, न केवल ईंट और मोर्टार बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है।

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अटल सुरंग जैसी संरचना के निर्माण के लिए राष्ट्रीय गौरव की भावना सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है। रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण 9.02 किलोमीटर की सुरंग मनाली को स्पीति घाटी से जोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल तीन अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया था। 

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ बातचीत का नहीं निकला कोई नतीजा, राजनाथ बोले- जो हमें छेड़ेगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं 

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक अटल सुरंग पर एक वेबिनार में रक्षा मंत्री ने कहा कि अटल सुरंग जैसी महान संरचना के निर्माण के लिए, न केवल ईंट और मोर्टार बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने आईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्रों के ज्ञानवर्द्धन के लिए वेबिनार का आयोजन किया। अपने संबोधन में सिंह ने कोविड-19 पाबंदियों के बीच कई सारी तकनीकी चुनौतियों के बावजूद इंजीनियरिंग के इस चमत्कार के निर्माण के लिए बीआरओ के इंजीनियरों की प्रशंसा की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़