'चंद्रयान से चुनाव तक भारत की उड़ान', दिल्ली में बना एक अनोखा मतदान केंद्र, देखें Video

unique polling center
ANI
अंकित सिंह । Feb 5 2025 2:51PM

विकासपुरी एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि इस मतदान केंद्र का शीर्षक 'चंद्रयान से चुनाव तक' है और हमने चंद्रयान और पीएसएलवी के मॉडल प्रदर्शित किए हैं जो राजधानी कॉलेज, शिवाजी कॉलेज और भारती कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए हैं।

दिल्ली के विकासपुरी में 'चंद्रयान से चुनाव तक भारत की उड़ान' थीम पर एक अनोखा मतदान केंद्र बनाया गया है। टेलीस्कोप और बायोस्कोप लगाए गए हैं और मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों को अंतरिक्ष यात्री के रूप में तैयार किया गया है। विकासपुरी एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि इस मतदान केंद्र का शीर्षक 'चंद्रयान से चुनाव तक' है और हमने चंद्रयान और पीएसएलवी के मॉडल प्रदर्शित किए हैं जो राजधानी कॉलेज, शिवाजी कॉलेज और भारती कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग! सीलमपुर में जमकर हुआ बवाल, BJP ने AAP पर लगाया बड़ा आरोप

डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों ने अंतरिक्ष यात्री की वेशभूषा धारण की है। उन्होंने कहा कि हमने लोगों के लिए पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए एक बायोस्कोप भी लगाया है और हमने दूरबीन के साथ बायोस्कोप की तुलना भी की है। लोग यहां की अनूठी व्यवस्था से बहुत खुश हैं। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को दोपहर एक बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election 2025 Voting: बीच चुनाव दिल्ली के लोगों से अरविंद केजरीवाल ने कर दी अपील, मेरी सभी लोगों से विनती है...

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़े के अनुसार, दोपहर बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिल्ली में करीब करीब 1.56 करोड़ पात्र मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदान उत्तर पूर्वी जिले में 39.51 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि मध्य दिल्ली जिले में सबसे कम 29.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 43 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि करोल बाग में सबसे कम 25.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

All the updates here:

अन्य न्यूज़