बर्फीले तूफान में भी चट्टान की तरह खड़ा रहा भारत का जवान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

India jawan
अंकित सिंह । Jan 8 2022 9:17PM

जमकर बर्फबारी हो रही है। घुटने तक बर्फ ही बर्फ है। तेज बर्फीली हवाएं भी चल रही है। लेकिन हमारे जवान का संतुलन नहीं बिगड़ा। वह पूरी तरह से अपनी जगह पर देश की सुरक्षा में तैनात रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हम सभी भारतवासी अपनी सेना पर गर्व करते है। हमारी सेना विषम परिस्थितियों में भी हमारे देश की सरहदों को सुरक्षित रखते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल हो रहा है जिसमें हमारे सेना के एक जवान की कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ हो रही है। ठंड के मौसम में हिमालय की बर्फीली वादियों में तापमान -40 डिग्री तक पहुंच जाता है। हमारे जवानों को देश की सरहद को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न जगहों पर तैनात रहना पड़ता है। बर्फीली हवाएं चलती है लेकिन हमारे जवान का मजबूत इरादा हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए प्रबल रहता है ताकि कोई दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर भी ना देख सके।

इन सबके बीच रक्षा मंत्रालय के उधमपुर पीआरओ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ रुडयार्ड क‍िपलिंग की कविता For All We Have and Are की कुछ पंक्तियां भी साझा की गई है। इस वीडियो में हमारे देश का एक जवान एलओसी पर सरहद की हिफाजत में खड़ा है। जमकर बर्फबारी हो रही है। घुटने तक बर्फ ही बर्फ है। तेज बर्फीली हवाएं भी चल रही है। लेकिन हमारे जवान का संतुलन नहीं बिगड़ा। वह पूरी तरह से अपनी जगह पर देश की सुरक्षा में तैनात रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास का यह वीडियो है।

इसे भी पढ़ें: फर्जी वीडियो के बाद अब चीनी सेना की नई चाल, 10 टॉप यूजर्स को गलवान घाटी के पत्थर गिफ्ट देगा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो को वायरल हो रहा है। कई नेताओं ने इस वीडियो को साझा किया है और हमारे जवान की खूब तारीफ की हो रही है। लोग लिख रहे हैं कि भले ही चाहे परिस्थिति आप कुछ भी रही हो लेकिन हमारे जवानों का इरादा हमेशा मजबूत रहता है और वहां अपने देश की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। कुछ लोगों ने तो यह भी लिखा कि अगर हम अपने देश में सुरक्षित सो पाते हैं तो उसकी वजह हमारे जवान हैं। हमारे जवान पर हमें गर्व है। सोशल मीडिया पर इस जवान की बहादुरी की खूब तारीफ हो रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़