यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत की नीति, रूस के साथ आर्थिक सहयोग को स्थिर करना हमारा उद्देश्य

India
google free license

भारत ने बृहस्पतिवार को एक फिर कहा कि उसका उद्देश्य रूस के साथ आर्थिक सहयोग को स्थिरता देना रहा है और मास्को के साथ भुगतान प्रणाली से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह काम कर रहा है।

नयी दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को एक फिर कहा कि उसका उद्देश्य रूस के साथ आर्थिक सहयोग को स्थिरता देना रहा है और मास्को के साथ भुगतान प्रणाली से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिमी देश भारत पर दबाव बना रहे हैं कि वह रूस के साथ अपने आर्थिक संबंध सीमित करे और यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध करे।

इसे भी पढ़ें: रेल मंत्रालय, सी-डॉट ने दूरसंचार सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए गठजोड़ किया

मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल का जवाब देते हुए बागची ने कहा कि इसकी संभावना है कि रूस के विरुद्ध पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का प्रभाव भारत पर पड़ सकता है और एक अंतर-मंत्रालयी समूह इस मुद्दे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रूस के साथ आर्थिक सहयोग को स्थिरता प्रदान करना हमारा उद्देश्य रहा है।’’ बागची ने कहा कि भुगतान प्रणाली पर वित्त मंत्रालय के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी समूह भुगतान प्रणाली के मुद्दे को देख रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़