भारत ने श्रीलंका से मछुआरों को रिहा करने का आग्रह किया

fishermen
ANI

भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मछुआरों के मुद्दे को सुलझाने में मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया। हिरासत में लिए गए मछुआरों की जल्द रिहायी का अनुरोध किया गया।

भारत ने श्रीलंका से हिरासत में लिये गए मछुआरों को जल्द रिहा करने और इस मुद्दे पर मानवीय व रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने का बुधवार को आग्रह किया। श्रीलंकाई नौसेना ने इस सप्ताह बताया था कि उसने इस वर्ष अब तक श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 537 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बुधवार को श्रीलंका के मत्स्यपालन, जलीय एवं महासागरीय संसाधन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर और उपमंत्री रत्ना गमागे से मुलाकात की।

भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मछुआरों के मुद्दे को सुलझाने में मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया। हिरासत में लिए गए मछुआरों की जल्द रिहायी का अनुरोध किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़