म्यांमा से बाहरी लोगों का आना वास्तविक है और निरंतर जारी है: बीरेन सिंह

 Biren Singh
ANI

मणिपुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि 31 दिसंबर 2024 से अर्धसैनिक बल ने यहां आने वाले 42,000 लोगों के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली है।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने म्यांमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों की बायोमेट्रिक जानकारियां एकत्र करने के लिए असम राइफल्स की सराहना की।

असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने बुधवार को मणिपुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि 31 दिसंबर 2024 से अर्धसैनिक बल ने यहां आने वाले 42,000 लोगों के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली है।

लखेरा के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने असम राइफल्स की तारीफ की। उन्होंने लखेरा के संबोधन की वीडियो क्लिप भी साझा की। सिंह ने कहा, “मैं लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा, एवीएसएम, एसएम, डीजी असम राइफल्स को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने पुष्टि की है कि अवैध रूप से भारत-म्यांमा सीमा पार करके भारत आने वालों की बायोमेट्रिक जानकारियां एकत्र की जा रही हैं।”

उन्होंने कहा, “इस तरह के कदम उठाने की आवश्यकता इस निर्विवाद सत्य को रेखांकित करती है कि हमारे क्षेत्र में बाहरी लोगों का आना वास्तविक है और यह निरंतर जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़