डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आएंगी इंवाका ट्रंप

invaka-trump-to-visit-india-along-with-donald-trump-and-melania-trump
अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे और यात्रा के मुख्य चरण में राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने पुष्टि की है कि इवांका ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनेर शिष्टमंडल में शामिल होंगे।

नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ आने वाले उच्चस्तरीय शिष्टमंडल में उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी होंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी। ट्रंप की 24 और 25 फरवरी की भारत यात्रा में उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। इस शिष्टमंडल में वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस भी होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत हमारे व्यापार को ‘प्रभावित’ कर रहा, मोदी के साथ इस पर बातचीत करेंगे : ट्रंप

अहमदाबाद से वह आगरा जाएंगे और यात्रा के मुख्य चरण में राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने पुष्टि की है कि इवांका ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनेर शिष्टमंडल में शामिल होंगे।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़