एमपी के 31वें डीजीपी बनाए गए IPS सुधीर सक्सेना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

IPS sudhir saxena new dgp of mp
सुयश भट्ट । Mar 4 2022 6:25PM

आईपीएस सुधीर सक्सेना 2012-14 के बीच सीएम के ओएसडी भी रह चुके हैं। सुधीर सक्सेना मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही वह केंद्र में इंटेलिजेंस के चीफ भी रहे हैं। 4 मार्च 2022 को डीजीपी की कुर्सी संभालने के बाद सक्सेना नवंबर 2024 में रिटायर होंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश में आईपीएस सुधीर सक्सेना को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। सुधीर सक्सेना प्रदेश के 31वें डीजीपी है। डीजीपी विवेक जौहरी की विदाई के बाद सुधीर सक्सेना पदभार ग्रहण किया। विवेक जौहरी की जिप्सी को खींचकर अफसरो ने विदाई दी।

जानकारी के अनुसार आईपीएस सुधीर सक्सेना को मध्य प्रदेश के डीजीपी बने हैं। वो केंद्रीय प्रतिनयुक्ति से वापस आ गए हैं। सुधीर सक्सेना 1987 बैच के आईपीएस ऑफिसर है।

इसे भी पढ़ें:आपदा में नकारा साबित हो चुका है विपक्ष, पीएम मोदी की सफलता को पचा नहीं पा रही है कांग्रेस: नरोत्तम मिश्रा 

वहीं प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी 4 मार्च में रिटायर्ड हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने विवेक जौहरी को 2 साल का एक्सटेंशन दिया था। डीजीपी के लिए सुधीर सक्सेना का नाम सबसे आगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहा था।

आपको बता दें कि आईपीएस सुधीर सक्सेना 2012-14 के बीच सीएम के ओएसडी भी रह चुके हैं। सुधीर सक्सेना मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही वह केंद्र में इंटेलिजेंस के चीफ भी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:विधायक रामबाई ने फिर दिखाई दबंगाई, पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार

4 मार्च 2022 को डीजीपी की कुर्सी संभालने के बाद सक्सेना नवंबर 2024 में रिटायर होंगे। इसके साथ ही वह छिंदवाड़ा, जबलपुर, रतलाम और रायगढ़ जिले में एसपी भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में उन्हें अच्छी जानकारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़