नरेंद्र मोदी के कारण लाल चौक में तिरंगा लहराना संभव हुआ: तरुण चुग

Tarun Chugh
creative common

केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह को जम्मू से श्रीनगर की पैदल यात्रा करने की सलह देने वाले राहुल गांधी को याद रखना चाहिए की श्रीनगर के लाल चौंक में उन्होंने तिरंगा लहराया यह 370 अनुच्छेद खत्म करने के बाद ही संभव हो सका है।

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुग ने कहा है की कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 140 दिन तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा देश को गुमराह करने की साजिश थी। केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह को जम्मू से श्रीनगर की पैदल यात्रा करने की सलह देने वाले राहुल गांधी को याद  रखना चाहिए की श्रीनगर के लाल चौंक में उन्होंने तिरंगा लहराया यह 370 अनुच्छेद खत्म करने के बाद ही संभव हो सका है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने साधा बीजेपी पर निशाना, चीन द्वारा जमीन पर कब्जे पर कही बड़ी बात

राहुल गांधी बीते ढाई दशकों से राजनीती में सक्रिय,है,इस दौरान दस वर्ष तक डॉ मनमोहन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार केंद्र में रही।राहुल गांधी ने उस समय श्रीनगर में तिरंगा लहराने का सहस क्यों नहीं किया।जब की उस समय राहुल के पास कांग्रेस सरकार की सभी शक्तियां मौजूद थी।  लाल चौक में तिरंगा फहराने में 3 पीडिया का इंतजार राहुल गांधी जी को करना पड़ा और मोका मिला तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की अखंडता पर कलंक धारा 370 व 35 A   तोड़ने पर ही संभव हो पाया है इस लिए राहुल गांधी को प्रधान मंत्री मोदी जी को धन्यवाद करना चाहिए   

तरुण चुग ने कहा की सेना के गौरव पर सवाल खड़ा करने वाले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसे देश के साथ जोड़ा,इस बात की जानकारी देश के 140 करोड़ लोगों को देनी होगी।अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर वोट बैंक व तुस्टीकरण की राजनीती करने वाले गांधी परिवार को अब चीन का गम खाने लगा है।राहुल गांधी भूल गए है की उनके परनाना  जवाहर लाल नेहरू  की गलत नीतियों के कारण चीन ने 1962 में देश की हजारों एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नितियों का परिणाम है की चीन देश की सीमाओं पर आँख उठा कर देखने का सहस भी नहीं जुटा पाया है।

इसे भी पढ़ें: CM नीतीश के मर जाएंगे वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, RJD के जहन्नुम में 72 हूरों का मजा तो आ रहा है न

तरुण चुग ने राहुल गांधी से सवाल पूछा की वह बताएं भारत जोड़ो यात्रा में उनके द्वारा भाजपा-आरआरएस पर जो आधारहीन  टिप्पणियां की है,उन्हें इस यात्रा के दौरान भाजपा-आरआरएस के बारे में लोगों से जानकारी भी ले लेते।राहुल गांधी कटुता की राजन्ती से ग्रस्त है।देश गांधी परिवार व कांग्रेस पार्टी को 55 वर्ष तक झेलता रहा है।यहीं कारण है की आज कांग्रेस अपना जन आधार खो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़