आनंद शर्मा से मुलाकात के बाद बोले राजीव शुक्ला, उनसे मिलना मेरी जिम्मेदारी, मैं हिमाचल का प्रभारी

Rajeev Shukla
ANI Image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा से मुलाकात के बाद राजीव शुक्ला ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनसे मिलना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य का प्रभारी हूं। उससे मिलना मेरी जिम्मेदारी है। वह पार्टी के प्रति समर्पित हैं और कोई समस्या नहीं है। अगर कुछ है तो स्पष्ट किया जाएगा।

शिमला। कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा से मुलाकात की। दरअसल, आनंद शर्मा ने हिमाचल कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद एक बार फिर से चर्चा छिड़ गई कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में राजीव शुक्ला ने आनंद शर्मा से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश भाजपा का दावा, कांग्रेस के कई नेता पार्टी में महसूस कर रहें घुटन 

कांग्रेस के प्रति समर्पित हैं आनंद शर्मा

आनंद शर्मा से मुलाकात के बाद राजीव शुक्ला ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनसे मिलना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य का प्रभारी हूं। उससे मिलना मेरी जिम्मेदारी है। वह पार्टी के प्रति समर्पित हैं और कोई समस्या नहीं है। अगर कुछ है तो स्पष्ट किया जाएगा।

आनंद शर्मा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर हिमाचल कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा था कि उनके स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में हुए परामर्श में उनकी अनदेखी की गई।

इसे भी पढ़ें: आनंद भी हुए आजाद, आखिर वरिष्ठ नेताओं के स्वाभिमान को ठेस क्यों पहुँचा रही है कांग्रेस? 

जर्जर हो गई कांग्रेस

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आनंद शर्मा के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का आम कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर हम जितना भी कहें, वह कम होगा। यह (शर्मा का इस्तीफा) दर्शाता है कि कांग्रेस अंदरूनी तौर पर किस तरह जर्जर हो चुकी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़