जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया

Security forces
प्रतिरूप फोटो
ANI

अभियान के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को गोलियां चलने की भी आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में अखनूर सेक्टर के घकरहाल गांव में एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया।

जम्मू जिले के आर.एस.पुरा सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बुधवार को तलाश अभियान शुरू किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अभियान के दौरान सैनिकों को गोलियां चलने की भी आ‍वाज सुनाई दी। इसी बीच, अखनूर सेक्टर में एक ड्रोन पाया गया। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद आर. एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान शुरू किया गया।

अभियान के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को गोलियां चलने की भी आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में अखनूर सेक्टर के घकरहाल गांव में एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़