कांग्रेस ने कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की

Jayanagar Election Result LIVE Updates: Congress Sowmya Reddy Wins Over 2500 Votes
[email protected] । Jun 13 2018 2:14PM

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को भाजपा के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बीएन प्रहलाद के मुकाबले 54,457 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को 51,568 वोट मिले।

बेंगलुरू। कांग्रेस ने शहर में जयनगर विधानसभा सीट पर आज भाजपा को शिकस्त देते हुए 2800 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को भाजपा के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बीएन प्रहलाद के मुकाबले 54,457 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को 51,568 वोट मिले। राज्य में 12 मई को विधानसभा चुनाव हुए थे लेकिन भाजपा प्रत्याशी बीएन विजयकुमार की मौत के बाद जयनगर सीट पर चुनाव नहीं हुआ था। विजयकुमार इस सीट से विधायक थे। इस सीट पर उपचुनाव 11 जून को हुआ था।

विजयकुमार के भाई प्रहलाद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला था। चुनाव से पहले जनता दल (सेक्यूलर) ने पांच जून को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी और सत्तारूढ़ गठबंधन की अपनी साझेदार कांग्रेस को समर्थन दिया था। शहर में राजाराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर हाल में हुए चुनावों में गठबंधन सहयोगी होने के बावजूद कांग्रेस और जद (एस) ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। कांग्रेस ने इस सीट पर भी जीत हासिल की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़