UP Election 2022 । जयंत चौधरी नहीं करेंगे मतदान, भाजपा ने पूछा- क्या RLD ने त्याग दिया जीतने का विचार

Jayant Chaudhary
अंकित सिंह । Feb 10 2022 12:26PM

अपने वीडियो संदेश में जयंत चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे वोट डालने जरूर जाएं। आज लोकतंत्र का उत्सव है और अतः आप सभी घर से बाहर निकले और अपने हित की सरकार चुनें। हालांकि लोगों से वोट करने की अपील करने वाले जयंत चौधरी खुद मतदान करने नहीं जा रहे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान जारी है। आज 11 जिलों के 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सब के पीछे राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी से पहले चरण के ही वोटर हैं। वह मथुरा के मतदाता हैं। बावजूद इसके चौधरी आज मतदान नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जयंत चौधरी आज चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बताया कि जयंत चौधरी आज चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं इसीलिए वोट डालने के लिए वह मथुरा नहीं जा पाएंगे। हालांकि जयंत चौधरी ने सुबह सबेरे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर वोटर से वोट डालने की अपील करते हैं।

अपने वीडियो संदेश में जयंत चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे वोट डालने जरूर जाएं। आज लोकतंत्र का उत्सव है और अतः आप सभी घर से बाहर निकले और अपने हित की सरकार चुनें। हालांकि लोगों से वोट करने की अपील करने वाले जयंत चौधरी खुद मतदान करने नहीं जा रहे। इसी को लेकर अब भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि जयंत चौधरी कितना जिम्मेदार है कि वह बाहर जाकर वोट नहीं दे रहे जबकि चुनावी रैली कर रहे हैं। इससे जयंत चौधरी क्या संदेश देना चाहते हैं? पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में हो रहा है। इस चरण में प्रदेश सरकार के मंत्रियों श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण समेत कुल 623 उम्मीदवारों के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इनमें 73 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा ने सवाल पूछा कि क्या राष्ट्रीय लोक दल ने जीत पर विचार करना पहले ही त्याग दिया है? जब जयंत चौधरी खुद वोट नहीं डाल रहे तो लोग उनके लिए बाहर क्यों आए और आरएलडी को वोट क्यों करें? आपको बता दें कि नवीनतम जानकारी के मुताबिक पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 20 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कार्य कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा और पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 20.03 प्रतिशत वोट पड़े। पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हो रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़