Jharkhand में होने जा रहा बड़ा खेल! नाराज चंपई सोरेन BJP में हो सकते हैं शामिल, कई MLA भी छोड़ेंगे JMM का साथ

Champai Soren
ANI
अंकित सिंह । Aug 16 2024 7:24PM

सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रोम भी सोरेन के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड सरकार में मंत्री सोरेन कथित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रोम भी सोरेन के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Cyclone Alert | चक्रवात के खतरे के बीच ओडिशा, बंगाल, झारखंड में भारी बारिश की आशंका

ऐसी भी अटकलें हैं कि झामुमो के कई अन्य विधायक भी हेमंत सोरेन का साथ छोड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, झामुमो के ये प्रमुख नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस तरह की बैठक की संभावना ने चुनावी राज्य में हलचल मचा दी है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।  

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, जम्मू-कश्मीर में 3 तो हरियाणा में एक चरण में डाले जाएंगे वोट, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

मुख्यमंत्री पद से चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया और धन शोधन के एक मामले में जमानत पर बाहर आए हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे कुछ ही घंटे पहले राज्य में झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं ने उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़