Jharkhand: ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से पूछताछ की

पूछताछ के बाद यादव ने कहा कि वह ईडी की कार्रवाई को लेकर जल्द ही अदालत का रुख करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ईडी के अभी तक के छापों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से बुधवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने झारखंड में यादव से जुड़े करीब 12 स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे थे जो कि पांच बार के विधायक हैं। पूछताछ के बाद यादव ने कहा कि वह ईडी की कार्रवाई को लेकर जल्द ही अदालत का रुख करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ईडी के अभी तक के छापों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra: पुलिस ने रिजॉर्ट में छापा मारा, 12 लोगों को गिरफ्तार किया
अन्य न्यूज़















