Maharashtra: पुलिस ने रिजॉर्ट में छापा मारा, 12 लोगों को गिरफ्तार किया

Police raids
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने यह अभियान चलाया, जिसमें 12 पुरुष आरोपियों के अलावा छह महिलाओं को भी पकड़ा गया है जो वहां नृत्य कर रही थीं।

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर जिले के उमरेड में पुलिस ने बुधवार सुबह एक रिजॉर्ट में छापा मारा और अवैध तरीके से शराब पीने तथा अश्लील ढंग से नाचने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने यह अभियान चलाया, जिसमें 12 पुरुष आरोपियों के अलावा छह महिलाओं को भी पकड़ा गया है जो वहां नृत्य कर रही थीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़