झारखंड : नाबालिग से बलात्कार, एक अन्य का यौन उत्पीड़न ; आठ आरोपी हिरासत में लिए गये

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात रानेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हुई जब दोनों एक मेले से घर लौट रही थीं। पुलिस उपाधीक्षक एकुद डुंगडुंग ने बताया कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

झारखंड के दुमका जिले में एक लड़की के साथ बलात्कार और एक अन्य का यौन्य उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात रानेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हुई जब दोनों एक मेले से घर लौट रही थीं। पुलिस उपाधीक्षक एकुद डुंगडुंग ने बताया कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रानेश्वर पुलिस थाने के प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में चार नाबालिगों सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़