Jhunjhunu में Police ने पकड़ी 20 लाख की अवैध शराब, हरियाणा से गुजरात ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पिलानी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 148 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस टीम ने मंड्रेला-पिलानी रोड पर कार्रवाई करते हुए वाहन में सोफा सेट और अलमारी के पीछे छिपाई गई खेप के साथ आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यह अवैध शराब हरियाणा सीमा से राजस्थान के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 148 पेटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। एक बयान के अनुसार पिलानी थाने की एक टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक टीम ने मंड्रेला-पिलानी रोड पर नाकाबंदी की।

इस दौरान मंड्रेला की तरफ से आती हुए संदिग्ध वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई। बयान में कहा गया है कि पिकअप वाहन के पिछले हिस्से में पुराने सोफा सेट और लोहे की अलमारी के पीछे छिपाकर 148 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब रखी गई थी। बयान के अनुसार आरोपी के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला।

बयान में कहा गया है कि आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी हरियाणा सीमा से शराब लेकर राजस्थान के रास्ते गुजरात जा रहा था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़