मांझी का आरजेडी पर तंज, आज ही ना 14 तारीख है जी... बड़का नेता लोग कहा था..

जीतन राम मांझी का निशाना सीधे-सीधे आरजेडी के श्याम रजक पर है। दरअसल, श्याम रजक ने कुछ दिन पहले यह दावा किया था कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है और उसके कई विधायक उनके संपर्क में हैं।
बिहार में राजनीतिक कयासों के बीच जीतन राम मांझी ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसा है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जितना मांझी ने एक के ठेठ गवई भाषा में ट्वीट किया है जिसके जरिए उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधा है। जीतन राम मांझी ने अपनी ट्वीट में लिखा कि आज ही ना 14 तारीख है जी? उ राजद वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को जदयू का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगें। पता किजिए तो कि उ लोग ख़ुद ही राजद में है कि निकल लिया।
आपको बता दें कि जीतन राम मांझी का निशाना सीधे-सीधे आरजेडी के श्याम रजक पर है। दरअसल, श्याम रजक ने कुछ दिन पहले यह दावा किया था कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है और उसके कई विधायक उनके संपर्क में हैं। श्याम रजक ने कहा था कि यह विधायक 14 जनवरी के बाद लालटेन थामने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। जीतन राम मांझी भी एनडीए सरकार का हिस्सा हैं।आज ही ना 14 तारीख है जी?
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 14, 2021
उ @RJDforIndia वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को @Jduonline का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगें।
पता किजिए तो कि उ लोग ख़ुद ही राजद में है कि निकल लिया।
अन्य न्यूज़















