Bharat Jodo Yatra | जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा चूक के दावों को खारिज किया

Bharat Jodo Yatra
ANI

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक के दावों के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि योजना से अधिक लोगों की भीड़ के कारण सुरक्षा संसाधनों पर दबाव हो सकता है, जिसके कारण इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमी का आभास हुआ हो।

जम्मू। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक के दावों के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि योजना से अधिक लोगों की भीड़ के कारण सुरक्षा संसाधनों पर दबाव हो सकता है, जिसके कारण इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमी का आभास हुआ हो। प्रशासन ने यह भी कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्था की गई है क्योंकि सरकार सुरक्षा चिंताओं के प्रति पूरी तरह से सचेत है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया, जिसके बाद अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्होंने आज की यात्रा रद्द कर दी।

इसे भी पढ़ें: चीन, ताइवान से आयातित विनाइल टाइल्स पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि शनिवार और रविवार को इस यात्रा तथा इससे जुड़े कार्यक्रमों में ऐसा नहीं होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने जम्मू क्षेत्र के बनिहाल से यात्रा की शुरुआत की और एक बुलेटप्रूफ वाहन में जवाहर सुरंग पार करके घाटी के काजीगुंड इलाके में दाखिल हुए, लेकिन इसके बाद 500 मीटर भी नहीं चल सके। उनसे उनके सुरक्षाकर्मियों ने यात्रा रोकने के लिए कहा, क्योंकि भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़