जेएनयू छात्र संघ चुनाव नवंबर में होने की संभावना

JNU
ANI

आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, पीएचडी छात्रों का शैक्षणिक सत्र शुरू होने के छह से आठ सप्ताह के बाद चुनाव होने की संभावना है। शैक्षिक सत्र 12 सितंबर से शुरू हुआ था।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का छात्र संघ चुनाव इस साल नवंबर में होने की संभावना है। विश्वविद्यालय ने इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए औपचारिक रूप से एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव नवंबर के मध्य या अंत में होने की उम्मीद है।

आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, पीएचडी छात्रों का शैक्षणिक सत्र शुरू होने के छह से आठ सप्ताह के बाद चुनाव होने की संभावना है। शैक्षिक सत्र 12 सितंबर से शुरू हुआ था।

इस संबंध में ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफिस’ की ओर से जारी एक अधिसूचना में विश्वविद्यालय ने चुनाव के संचालन से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (जीआरसी) के गठन की घोषणा की। ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स’ प्रोफेसर मनुराधा चौधरी की अध्यक्षता में इस प्रकोष्ठ में 10 संकाय सदस्य और दो छात्र प्रतिनिधि शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़