भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 15 आतंकवाद के केस सपा प्रमुख ने लिए थे वापस

JP Nadda
प्रतिरूप फोटो

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 15 आतंकवाद के केस वापस ले लिए थे। रक्षक ही, भक्षक बन गया था। अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो मुझे कोर्ट में खड़ा करना। उस वक्त कोर्ट ने केस को वापस करने से मना कर दिया था।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के पास हिम्मत नहीं है कि वो जनता के बीच में जन विश्वास की यात्रा निकाल सकें। इस यात्रा को निकालने की ताकत महज भाजपा के पास है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का दावा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का मार्ग है 

उन्होंने कहा कि आज फर्क साफ है- एक ओर अखिलेश जी का कुशासन था, आज योगी जी की सुशासन है। अखिलेश जी के शासन में लोग आतंकित थे, आज लोग रात को भी सुरक्षित हैं। अखिलेश जी के शासन में भ्रष्टाचार की दुर्गंध थी, आज ईमानदारी की खुशबू है। अखिलेश जी, इत्र कितना भी लगाओ, दुर्गंध, खुशबू में बदल नहीं सकती। ये वंशवाद और परिवारवाद से ग्रसित पार्टी रही है और हम सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास साथ लेकर चले हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जनविश्वास यात्रा 403 विधानसभाओं से होकर 4 करोड़ लोगों से सीधा संपर्क करके आई है। जनता का विश्वास भाजपा पर इसलिए है क्योंकि समाजवादी पार्टी को लोग अच्छी तरह से जानते हैं। वो कब्जे वाली पार्टी थी। इसी बीच अखिलेश यादव पर जेपी नड्डा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 15 आतंकवाद के केस वापस ले लिए थे। रक्षक ही, भक्षक बन गया था। अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो मुझे कोर्ट में खड़ा करना। उस वक्त कोर्ट ने केस को वापस करने से मना कर दिया था। लेकिन अखिलेश जी ने केस को निकालने की सिफारिश की थी। 4 लोगों को सजा-ए-मौत हुई और बाकी लोगों को आजीवन कारावास हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: 'ब्राह्मण का संकल्प, अखिलेश ही विकल्प' की चौतरफा लगी होर्डिंग, हाथ में फरसा लेकर सपा प्रमुख ने की वोटर्स को साधने की कोशिश 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले की सरकार में माफियाओं का राज था, आज योगी जी की सरकार में माफिया या तो व्हील चेयर पर या फिर जेल में हैं। जो बचे भी हैं वो तड़ीपार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक पार्टी है। जो काम पिछले 70 साल में नहीं हुए वो काम भाजपा की केंद्र और राज्यों की सरकार ने करके दिखाया है। फिर चाहे धारा 370 को धाराशाही करना हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर बनाना हो।

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़