पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्य करने से रोक रही है: नड्डा

JP Nadda

लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए जे पी नड्डा कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार इस संकट की घड़ी में भी राजनीतिक कारणों से भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्य करने से रोक रही है।''

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ‘‘राजनीतिक कारणों’’ के चलते राज्य में इस समय भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्य करने से रोक रही है। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, नड्डा ने राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, राज्य इकाइयों के प्रमुखों और पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बातचीत की। 

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी लड़ाई लड़ रही है राज्य सरकार: गहलोत

यह रेखांकित करते हुए कि कांग्रेस शासित राजस्थान और तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत कार्य करने में दिक्कतें आ रही हैं, नड्डा ने कहा कि राज्य सरकारों को राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार इस संकट की घड़ी में भी राजनीतिक कारणों से भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्य करने से रोक रही है।''

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़