JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश प्रशासन ने रविवार को समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती से पहले लखनऊ स्थित जेपीएनआईसी परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस मौके पर परिसर में मौजूद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंच सकते हैं। इसके मद्देनजर मुख्य द्वार पर टिन शेड और बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की रविवार को जयंती से पूर्व जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) की सुरक्षा बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस अवसर पर जेपीएनआईसी जाकर परिसर के भीतर स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाए गए हैं, जबकि इसके द्वार पर ऊंची टिन शेड स्थापित की गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। अक्टूबर, 2023 में यादव को उक्त परिसर में प्रवेश देने से मना किए जाने पर वह जेपीएनआईसी के गेट पर चढ़ गए थे और श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उस समय प्रशासन ने निर्माण कार्य और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था।
जयप्रकाश नारायण की स्मृति में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में इस स्मारक का उद्घाटन किया था और तब से यह परिसर सपा और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव का केंद्र रहा है।
अन्य न्यूज़













