केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

Scindia
PR
एकता । Sep 18 2026 4:57PM

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना के ग्राम सांगई स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों से संवाद किया। पहले यह विद्यालय जर्जर स्थिति में था, लेकिन सिंधिया के संज्ञान और निर्देशों के बाद नया भवन निर्मित हुआ। अब बच्चों को सुरक्षित भवन, फर्नीचर, पेयजल और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल रही हैं।

गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने गुना प्रवास के दौरान बमोरी विकासखंड के ग्राम सांगई स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, मारकी महू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके साथ समय बिताया। केन्द्रीय मंत्री ने विद्यालय परिसर में उपलब्ध शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, सुविधाओं तथा विद्यालय के वातावरण के बारे में जानकारी ली।

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर थे बच्चे
आपको बता दें कि सांगई स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। भवन की छत से प्लास्टर झड़ने और बारिश के दौरान पानी भरने के कारण विद्यार्थियों की कक्षाएं सुरक्षित भवन के बजाय तिरपाल से बने अस्थायी टपरे में संचालित करनी पड़ रही थीं। इससे बच्चों को असुविधाजनक एवं असुरक्षित वातावरण में पढ़ाई करनी पड़ती थी।

केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान
विद्यालय की इस स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पिछले वर्ष जुलाई 2025 को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान ही उन्होंने गुना कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

प्रयास का मिला परिणाम
केन्द्रीय मंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इसका परिणाम यह रहा कि अप्रैल 2026 में नए विद्यालय भवन का निर्माण पूर्ण हो गया। आज विद्यालय में 34 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और उनके अध्यापन के लिए दो शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए दो अध्यापन कक्ष उपलब्ध हैं, जिससे अब बच्चों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो रही है।

बच्चों को मिली बेहतर शैक्षणिक सुविधा
इन सभी सुविधाओं के अलावा विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया गया है और सभी विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण भी किया जाता है। गतिविधि-आधारित और आनंददायक शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘जादुई पिटारा’ जैसी शैक्षणिक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। विद्यालय में पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल व्यवस्था भी उपलब्ध है। इस प्रकार जहां पहले बच्चों को जर्जर भवन और अस्थायी टपरे में पढ़ाई करनी पड़ती थी, वहीं अब उन्हें स्थायी भवन, अध्यापन कक्ष, शिक्षकीय व्यवस्था, फर्नीचर, बाउंड्रीवॉल, शैक्षणिक संसाधन और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Punjab Assembly Polls में 'नशा' बना Political Issue, AAP को घेरने के लिए BJP का Masterstroke

अपने गुना प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विद्यालय भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों के साथ आत्मीय समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़