विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- राहुल आउट और सोनिया नई बल्लेबाज

kailash-vijayvargiya-speaks-on-sonia-gandhi-over-interim-president
[email protected] । Aug 12 2019 6:53PM

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सोनिया को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के मामले में नौटंकी की गयी और इस नियुक्ति से पहले करीब डेढ़ महीने तक आम लोगों के बीच संदेश गया कि पार्टी अध्यक्ष पद से राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अपना नया प्रमुख नहीं ढूंढ पा रही है।

इंदौर। कांग्रेस संगठन में शीर्ष स्तर पर परिवारवाद बरकरार रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सोमवार को क्रिकेट की शब्दावली में तंज किया। विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल (गांधी) आउट हुए, तो नयी बल्लेबाज के रूप में सोनिया आ गयीं और प्रियंका (गांधी वाड्रा) क्रिकेट पैड बांधकर बैठीं हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी परिवार से बाहर जा ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सोनिया को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के मामले में  नौटंकी  की गयी और इस नियुक्ति से पहले करीब डेढ़ महीने तक आम लोगों के बीच संदेश गया कि पार्टी अध्यक्ष पद से राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अपना नया प्रमुख नहीं ढूंढ पा रही है। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर अमरिंदर ने जताई खुशी, बोले- ये फैसला सर्वश्रेष्ठ है

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान द्वारा जवाहरलाल नेहरू को ‘अपराधी’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हालिया बयान में कहा है कि  शिवराज देश के प्रथम प्रधानमंत्री के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं। इस बयान को लेकर दिग्विजय पर हमला बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय जानते हैं कि देश में शिवराज के मुकाबले उनकी क्या स्थिति है। शिवराज विजेता हैं, जबकि दिग्विजय हारे हुए नेता हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़