कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर ली शपथ

kalraj-mishra-sworn-in-as-governor-of-himachal-pradesh
[email protected] । Jul 22 2019 8:15PM

पंजाब के राज्यपाल वी सिंह बदनौर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद थे। नए राज्यपाल को सलामी गारद पेश किया गया।

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने सोमवार को यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। वह आचार्य देवव्रत का स्थान लेंगे। देवव्रत का तबादला गुजरात कर दिया गया है। 78 साल के मिश्रा ने नरेंद्र मोदी नीत सरकार में सूक्ष्य, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री के तौर पर 2017 में इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि वह 75 साल की उम्र को पार कर गए थे। दरअसल यह भाजपा में निर्वाचित पद से सेवा मुक्त होने की अनौपचारिक आयु सीमा है।

उत्तर प्रदेश के नेता ने इस साल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमण्यन ने मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नए राज्यपाल की पत्नी सत्यवती मिश्रा भी मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें: जदयू-भाजपा गठबंधन और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुशील मोदी ने दिया ये बयान

पंजाब के राज्यपाल वी सिंह बदनौर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद थे। नए राज्यपाल को सलामी गारद पेश किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़