बेंगलुरू में लागू लॉकडाउन 22 जुलाई को होगा समाप्त, BS येदियुरप्पा शाम पांच बजे कर्नाटक की जनता को करेंगे संबोधित

B S Yediyurappa

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का राज्य के लोगों के लिए संबोधन ऐसे समय में होगा जब बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन कल खत्म होने वाला है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मंगलवार शाम को यूट्यूब और फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। सीएमओ ने एक बयान में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। येदियुरप्पा का राज्य के लोगों के लिए संबोधन ऐसे समय में होगा जब बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन कल खत्म होने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने नगरपालिका आयुक्त बी एच अनिल कुमार का ट्रांसफर किया, एन मंजूनाथ प्रसाद संभालेंगे पद 

गौरतलब है कि बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 14 जुलाई की रात आठ बजे से 22 जुलाई को सुबह पांच बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। कुछ अन्य जिलों ने भी इस दौरान लॉकडाउन की घोषणा की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़