पत्नी के जन्मदिन पर केजरीवाल ने दिया दिल्ली फतह का तोहफा

kejriwal-presents-delhi-fatah-on-his-wife-birthday
अभिनय आकाश । Feb 11 2020 1:46PM

आज उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन है और मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को जीत का तोहफा देने जा रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं की ओर से केजरीवाल को जीत की बधाई और उनकी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

दिल्ली के व‍िधानसभा चुनाव पर‍िणाम के रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। दिल्ली में आप 55 से ज्यादा सीटों पर बढ़त में है और पार्टी की अस प्रचंड जीत दर्ज करने की दिशा में बढ़ते कदमों के नायक अरविंद केजरीवाल हैं। पार्टी मुख्यालय में आप जश्न की तैयारी में डूबी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबोधन के लिए मंच तैयार किया जा चुका है। लेकिन दिल्ली के चुनावी नतीजों से इतर आज का दिन केजरीवाल के लिए बेहद ही खास है। दरअसल आज उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन है और मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को जीत का तोहफा देने जा रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं की ओर से केजरीवाल को जीत की बधाई और उनकी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जीत से गदगद AAP जश्न में जुटी, दिल्ली ने PK के नाम एक और कामयाबी की इबारत लिखी

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भारतीय राजस्व सेवा से स्वैच्छनिक सेवानिर्वृत्ति यानी वीआरएस ले ली थी। आयकर विभाग में 22 साल अपनी सेवा देने के बाद सुनीता केजरीवाल ने साल 2016 में ये फैसला किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़