केजरीवाल ने शुरू की अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना, विदेश में पढ़ने वाले दलित परिवार के बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार

Kejriwal
@AamAadmiParty
अभिनय आकाश । Dec 21 2024 4:01PM

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैं डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है, दिल्ली सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका खर्च वहन करेगी।

राज्यसभा में दलित आइकन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर विवाद के बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले दलित छात्रों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर एक छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने संविधान निर्माता पर अमित शाह के अपमानजनक यान के जवाब में डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना शुरू की।

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: टोल फ्री ही रहेगा DND, एनसीआर राज्य में भी पटाखों पर बैन, जानें इस हफ्ते कोर्ट में क्या हुआ

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैं डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है, दिल्ली सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका खर्च वहन करेगी। यह छात्रवृत्ति दलित समुदाय के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी...हम डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा करके भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब दे रहे हैं जिन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किया। 

इसे भी पढ़ें: Delhi excise policy: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल के सामने आई नई मुसीबत, LG ने ED को दी AAP प्रमुख के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने अमित शाह पर अंबेडकर का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से वह और दलित आइकन के करोड़ों अनुयायी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि स्वतंत्र भारत में कोई संसद में बाबा साहेब अंबेडकर का मजाक उड़ाएगा। अमित शाह के अपमानजनक बयान के जवाब में, मैं यह घोषणा कर रहा हूं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति योजना में शामिल किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़