RSS कार्यकर्ता मर्डर केस में Kerala कोर्ट का बड़ा फैसला, 11 CPM कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

तिरुवनंतपुरम की अतिरिक्त सत्र अदालत ने वर्ष 2008 में मन्नानथला में हुई आरएसएस कार्यकर्ता रंजीत की हत्या के मामले में 11 माकपा कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इनमें से दो दोषियों को दोहरी उम्रकैद दी है, जो साथ-साथ चलेगी। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 95,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

केरलम की एक अदालत ने यहां मन्नानथला में 2008 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या करने के जुर्म में बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनायी। सूत्रों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम की अतिरिक्त सत्र अदालत ने 11 दोषियों में से दो को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है, लेकिन ये सजाएं साथ-साथ चलेंगी। सूत्रों ने बताया कि अदालत ने हरेक दोषी पर 95,000-95,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अदालत ने मंगलवार को इन 11 लोगों को दोषी ठहराया था। इस मामले में 12वीं उत्तीर्ण एक आरोपी अब भी फरार है तथा उसने मुकदमे का सामना नहीं किया। मन्नानथला में 17 अक्टूबर 2008 को आरएसएस कार्यकर्ता रंजीत की उनकी फल-सब्जी की दुकान पर हत्या कर दी गई थी।

मंगलवार को 11 माकपा कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराए जाने के बाद यहां वंचियूर अदालत परिसर के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और माकपा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए थे। उनके बीच हल्की झड़प भी हुई थी, जिसके बाद पुलिस को दखल देकर दोनों समूहों को अलग करना पड़ा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़