Kerala Farmers को धान खरीद पर बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए 49.96 करोड़ रुपये

Kerala Farmers को धान खरीद पर बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए 49.96 करोड़ रुपये
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केरलम सरकार ने सप्लाईको के जरिए धान बेचने वाले किसानों के लिए राज्य प्रोत्साहन बोनस की चौथी किस्त के तहत 49.96 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। खाद्य मंत्री अनूप जैकब के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। केंद्र के एमएसपी और राज्य के बोनस को मिलाकर किसानों को अब 31 रुपये प्रति किलो का भाव मिल रहा है।

केरलम सरकार ने धान की खरीद के लिए उसकी आपूर्ति करने वाले किसानों को दिए जाने वाले राज्य प्रोत्साहन बोनस की चौथी किस्त के रूप में 49.96 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के खाद्य मंत्री अनूप जैकब के अनुरोध और मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के निर्देश पर यह राशि तत्काल जारी की गई। जैकब ने बताया कि मौजूदा संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के सत्ता संभालने के बाद दूसरी किस्त के रूप में 104.79 करोड़ रुपये और तीसरी किस्त के रूप में 150 करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं।

राज्य सरकार यह प्रोत्साहन बोनस उन किसानों को देती है, जो सप्लाईको के माध्यम से धान की आपूर्ति करते हैं। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अतिरिक्त दी जाती है। मंत्री ने बताया कि केंद्र के 24.41 रुपये प्रति किलोग्राम एमएसपी और राज्य सरकार के 6.59 रुपये प्रति किलोग्राम प्रोत्साहन बोनस को मिलाकर, किसानों को फिलहाल धान के लिए कुल 31 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव मिल रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले साल धान का कुल खरीद मूल्य 30 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसमें केंद्र सरकार का हिस्सा 23.69 रुपये और राज्य सरकार का बोनस 6.31 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़