केशव प्रसाद मौर्य का दावा, हर हाल में जीतेगी भाजपा
उन्होंने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ताओं की ''मेहनत'' और हमारी विचारधारा का प्रभाव है कि ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर दर्शन करने जाते हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अर्धकुंभ में डुबकी लगाने आते हैं।’’
मिर्जापुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘‘सौ में साठ हमारा है बाकी सब बंटवारा है’’ का दावा करते हुए रविवार को कहा कि सपा, बसपा ही नहीं अगर कांग्रेस भी साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़े तो भी जीत भाजपा की ही होगी। मौर्य ने आज यहां भटौली घाट गंगा पुल का लोकार्पण करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से कहा ‘‘सौ में साठ हमारा है बाकी सब बंटवारा है। सपा, बसपा ही नहीं कांग्रेस भी यदि उस गठबंधन में शामिल हो जाए तो भी जीत भाजपा की ही होगी।
जनपद मिर्जापुर के फन सिटी में मा. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्रीमती @AnupriyaSPatel जी के साथ मिर्जापुर मंडल के विकास हेतु लोक निर्माण विभाग की 186 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान गंगा नदी सेतु भटौली घाट का लोकार्पण भी किया। pic.twitter.com/KngzhonRLp
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) February 3, 2019
उन्होंने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ताओं की 'मेहनत' और हमारी विचारधारा का प्रभाव है कि ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर दर्शन करने जाते हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अर्धकुंभ में डुबकी लगाने आते हैं।’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। जनता यह जानती है कि देश किसके हाथ में सुरक्षित रहेगा, उसे पता है कि सीमा की सुरक्षा, राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार का खात्मा, 24 घण्टे बिजली, गरीब महिलाओं को खाना बनाने के लिए सिलेंडर, गरीबों के घरों में बिजली का कनेक्शन आदि किसके शासनकाल में मिला है।
यह भी पढ़ें: अन्ना की धमकी, मांगे नहीं मानी गई तो लौटा दूंगा अपना पद्म भूषण
मिर्जापुर से सांसद और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मांगों की एक फेहरिस्त रखी जिसे स्वीकार करते हुए मौर्य ने घोषणा की कि मिर्जापुर नगर में शास्त्री बृज फोरलेन बृज का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने तुरन्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि ‘‘अधिकारी सुन लें और आगे की उचित कार्रवाई तुरन्त सुनिश्चित करें।’’
अन्य न्यूज़