दिल्ली में एक्टिव हुए खालिस्तान के स्लीपर सेल, हमले की चेतावनी के बीच दो गिरफ्तार

khalistan
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses
रितिका कमठान । Jan 29, 2023 2:29PM
खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस अब दिल्ली में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने में जुट गया है। गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली की दिवारों पर खालिस्तानी संदेश लिखे गए थे। अब सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि खालिस्तानी संगठन बड़ी साजिश की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से आतंक का खतरा मंडरा रहा है। इस बार खालिस्तानी स्लीपर सेल राजधानी दिल्ली में एक्टिव हुए है। इसकी जानकारी खुफिया एजेंसियों ने दी है। एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक बड़े हमले की भी संभावना है। दिल्ली एंसीआर में खालिस्तानी स्लीपर सेल के आतंकी नेटवर्क एक्टिव हुए है।

पुलिस को पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में खालिस्तान समर्थक पोस्टर मिले है। इसके बाद पुलिस महकमे में भी हडकंप मच गया है। इसके अलावा कुल वॉयस कॉल रिकार्ड किए गए हैं। बड़े हमले के इनपुट के बाद से नाकाबंदी और चेकिंग अभियान में भी तेजी कर दी गई है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सर्विलांस से निगरानी तेज की है। वहीं इससे पहले 12 जनवरी को कई इलाकों में खालिस्तानी पोस्टर मिले थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन इलाकों में मिले पोस्टर

जानकारी के मुताबिक पुलिस को विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों में खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर मिले है। इन पोस्टर के मिलने के बाद अंदेशा लगाया गया है कि खालिस्तान की तरफ से बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इन पोस्टरों को हटाया है और दीवारों को फिर से पेंट कर दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

हाल ही में पोस्ट किया था वीडियो

भारत 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं सिख फॉर जस्टिस (एसजेएफ) के आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने आतंकवादी हमले को अंजाम देने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। पोस्ट किए गए वीडियो में उसने 2023 में पंजाब को भारतीय कब्जे से मुक्त करने" का दावा किया। दिल्ली हमारा लक्ष्य होगा और हम खालिस्तान का झंडा फहराएंगे। वीडियो में पन्नू ने कहा गया है कि जो खालिस्तान का झंडा लाल किले पर फहराएगा उसे 5 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

धमकियों के बाद वकील विनीत जिंदल ने एसजेएफ और पन्नू के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। विनीत जिंदल ने एक बयान में कहा कि मैं यह देखकर हैरान रह गया कि ये खाते देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं और सिख फॉर जस्टिस के ग्रुपवंत सिंह पन्नू ने 26 जनवरी 2023 को दिल्ली में आरडीएक्स हमले की धमकी दी थी। 

अन्य न्यूज़