खट्टर ने केशुभाई पटेल के निधन पर जताया शोक. कहा- भाजपा व भारतीय राजनीति को हुई अपूरणीय क्षति

गुजरात में भाजपा का जनाधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले केशुभाई पटेल का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। पटेल 92 वर्ष के थे। वह 1995 और फिर 1998 से 2001 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि उनकी मृत्यु से भाजपा और भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुयी है। गुजरात में भाजपा का जनाधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले केशुभाई पटेल का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में निधन हो गया।
इसे भी पढ़ें: निकिता तोमर हत्याकांड: पीड़िता के घर पहुंची SIT, मामले की जांच शुरू
पटेल 92 वर्ष के थे। वह 1995 और फिर 1998 से 2001 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे। खट्टर ने अपने शोक संदेश में कहा कि पटेल की मृत्यु भाजपा और भारतीय राजनीति, खासकर गुजरात के लिए अपूरणीय क्षति है।
अन्य न्यूज़











