भारत दौरे पर स्वीडन के राजा, पेश की सादगी की कई मिसालें

king-of-sweden-on-india-tour-presented-many-misses-of-simplicity
अंकित सिंह । Dec 3 2019 4:04PM

स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। राजा गुस्ताफ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई।

स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा की गई। राजा गुस्ताफ की यह तीसरी भारत यात्रा है। लेकिन इस दौरे पर वह खुब चर्चा में है। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ, जब स्वीडन के इस शाही जोड़े ने किसी देश की सरकारी यात्रा के लिए कमर्शियल फ्लाइट का इस्तेमाल किया। वे दोनों एयर इंडिया की AI168 फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि इनके राजकीय विमान के खराबी आने के कारण शाही जोड़े ने एयर इंडिया के विमान का इस्तेमान किया। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और एयर इंडिया की कंट्री मैनेजर संगीता सन्याल ने दोनों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे पर स्वागत किया। इतना ही नहीं, राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने सादगी का मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपने बैग्स खुद उठा रखे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।  

भारत दौरे पर आए इस जोड़े ने ई-रिक्शा की सवारी का आनंद उठाया। इसके अलावा इस जोड़े ने लाल किला और पुरानी दिल्ली का भी दौरा किया। भारत और स्वीडन के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी बेहतर हुए हैं। दोनों देशों के बीच 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3.37 अरब डॉलर का था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़