अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मुख्यमंत्री के रूप में 10 साल पूरे होने पर पेमा खांडू को बधाई दी

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने संसद भवन में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मुलाकात की और राज्य की सत्ता का नेतृत्व करने के 10 साल पूरे करने पर उन्हें बधाई दी। रीजीजू ने खांडू के कार्यकाल में बुनियादी ढांचे और शासन में सुधार के ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की। वहीं मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए राज्य की विकास यात्रा का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को दिया।
ईटानगर, 28 जुलाई केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित संसद भवन में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मुलाकात की और पूर्वोत्तर राज्य की सत्ता का नेतृत्व करने के 10 साल पूरे करने पर उन्हें बधाई दी। रीजीजू ने खांडू के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश ने पिछले दशक में अवसंरचना, सामाजिक क्षेत्र और शासन में सुधार के मामले में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज संसद भवन में अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू जी से मुलाकात की।
उनके कार्यकाल के 10 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उनके नेतृत्व में राज्य ने अवसंरचना, सामाजिक क्षेत्र और शासन में सुधार के मामले में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।’’ खांडू ने केंद्रीय मंत्री का समर्थन के लिए आभार जताया और राज्य की विकास यात्रा का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता को दिया। मुख्यमंत्री ने 17 जुलाई 2016 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और हाल ही में राज्य सरकार के प्रमुख के तौर पर एक दशक पूरा किया है।
अन्य न्यूज़














