संसद सत्र फिर बुलाने की सिफारिश, Lok Sabha की 30 नवंबर और Rajya Sabha की 2 दिसंबर को बैठक

Parliament
ANI
अंकित सिंह । Nov 26 2026 7:31PM

केंद्र सरकार ने आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को फिर से बुलाने का अनुरोध किया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती है।

केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे क्रमशः सोमवार, 30 नवंबर 2026 को लोकसभा और बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को राज्यसभा की बैठकें फिर से बुलाएं, ताकि आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जा सके। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे क्रमशः सोमवार, 30 नवंबर 2026 को लोकसभा और बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को राज्यसभा की बैठकें फिर से बुलाएं, ताकि जरूरी सरकारी कामकाज निपटाए जा सकें। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़