लखनऊ में 22 नवंबर को होगी किसान महापंचायत, पूर्वांचल में भी तेज होगा आंदोलन: राकेश टिकैत

Rakesh Tikait

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक साल पूरे हाने वाले हैं और इससे 4 दिन पहले लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

लखनऊ। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन करीब एक साल से जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध तेज किया जाएगा। इतना ही नहीं 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक साल पूरे हाने वाले हैं और इससे 4 दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के एक साल पूरा होने पर संसद तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान, 28 को मुंबई में होगी महापंचायत 

SKM कर रहा आंदोलन का नेतृत्व 

किसानों के करीब 40 संगठन कृषि कानूनों का पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं और इन्हीं संगठनों से मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा बना है। जिसका भारतीय किसान यूनियन भी एक हिस्सा है। साल 2020 से संयुक्त किसान मोर्चा विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है और इसके एक साल पूरे होने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, आत्महत्या की आशंका 

किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को ट्वीट किया कि लखनऊ में 22 नवंबर को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। संयुक्त किसान मोर्चा की यह महापंचायत किसान विरोधी सरकार और तीनों काले कानूनों के विरोध में ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अब पूर्वांचल में भी और अन्नदाता का आंदोलन तेज होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़