जानिए राम-सीता का किरदार निभाने वालों की रियल लाइफ

ram
निधि अविनाश । Mar 28 2020 8:10PM

रामानंद सागर की ‘रामायण' शो दोबारा दूरदर्शन पर दिखाया जा रहा है। हर एक दिन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे में 2 ऐपिसोड दिखाए जाएंगे। जिसने भी अब तक ‘रामायण' नहीं देखा है उसे इस लॉकडाउन के दौरान इस शौ को जरूर देखना चाहिए।

नई दिल्ली। तेजी से फैलते कोरोना वायरस के कारण पूरा भारत लॉकडाउन हो चुका है। इस वजह से किसी भी व्यिकित को घर से बाहर निकलने का आदेश नहीं है। लोग घरों मे टिके रहे इसके लिए 33 साल बाद रामानंद सागर की ‘रामायण' शो दोबारा दूरदर्शन पर दिखाया जा रहा है। हर एक दिन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे में 2 ऐपिसोड दिखाए जाएंगे। जिसने भी अब तक ‘रामायण' नहीं देखा है उसे इस लॉकडाउन के दौरान इस शौ को जरूर देखना चाहिए। आइये आज हम आपको रामायण के असली किरदारों के बारें में कुछ खास बातें बताते है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की अपील- प्रवासी मजदूर कहीं न जाएं, हम भोजन-पानी का इंतजाम कर रहे हैं

 भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के अनुसार रामायण देखने से नेगेटिविटी हटती है और लॉकडाउन के दौरान इस शो को देखना काफी सही साबित होगा। एक वक्त था जब रामायण देखने के लिए पूरी सड़के सूनी हो जाती थी और आज भी वहीं समय है लेकिन हालात दूसरे है। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही है और ऐसे वक्त में भगवान को याद करने से ज्यादा कुछ भी नहीं हो सकता है। रामायण जैसी पॉजीटिव चीजें देखने से लोगों के अंदर कोरोना वायरस जैसे खतरनाक महामारी का डर दूर होगा और लोग घरों पर रहना ज्यादा पंसंद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों की पूरी सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध: अमित शाह

 शो में सीता का किरदार से  सभी का दिल जीतने वाली दीपिका चिखलिया भी अब रामायण के दोबारा प्रसारण से काफी खुश है। एक खबर के मुताबिक सीता उर्फ दीपिका भी अब एक ऑडियंस  की तरह रामायण घर में बैठ कर देखेंगी। उन्होंने खुलासा किया कि शूट के दौरान वह कभी रामायण नहीं देख पाई लेकिन इस बार बतौर ऑडियंस अपने पति और बच्चों के साथ  दिपिका भी रामायण देखेंगी। 

शो में लक्ष्मण की भूमिका करने वाले सुनील लहिरी रामायण में काफी चमकें। उन्होंने राम के छोटे भाई का किरदार इतनी बखूबी से निभाया कि लोगों को अभी तक उनका हर एक सीन याद होगा। एक खबर के अनुसार रामायण को फिर से टेलीकास्ट  कराने के लिए  लोगों के तरफ से काफी Request आई जिसके बाद ही इस शो का दोबारा प्रसारण किया गया। बते दें कि अब रामायण के शुरू होने से लोग अपने परिवारों के साथ एक बार फिर घर बैठ कर रामायण देखेंगे। खासकर के नई पीढ़ी के लिए रामायण धर्म शिक्षा लेकर आएगी। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन इफेक्ट: लौट रहा पुराना दौर, किताबें पढ़ समय व्यतीत कर रहे हैं लोग

सबसे ज्यादा रामायण में चर्चित किरदार निभाने वाले रावण उर्फ अरविंद त्रिवेदी असल जिंदगी में राम भक्त है। लॉकडाउन में रामायण का दोबारा से प्रसारण होने से अरविंद त्रिवेदी भी काफी खुश है। एक खबर के अनुसार उन्होंने बताया कि 33 सालों बाद खुद को टेलीविजन में देख कर काफी खुशी होगी और फिर से अपने आपको रावण के किरदार में देखने को लेकर वह काफी  उत्साहित है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़