Kolkata Police की कार्रवाई, Kali Puja की रात नियमों के उल्लंघन पर 592 लोग गिरफ्तार

Kolkata Police की कार्रवाई, Kali Puja की रात नियमों के उल्लंघन पर 592 लोग गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पश्चिम बंगाल की राजधानी में काली पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए। प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और उपद्रव मचाने के आरोप में सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे और अवैध शराब भी बरामद की गई।

कोलकाता, नौ नवंबर कोलकाता में काली पूजा की रात प्रतिबंधित पटाखे जलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 592 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 238.6 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से 205 को प्रतिबंधित पटाखे जलाने और 387 को उपद्रव करने के आरोप में पकड़ा गया।

इसके अलावा, छह लीटर अवैध शराब जब्त की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 593 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के बयान के मुताबिक, हेलमेट नहीं पहनने पर 454 दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठकर यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में 75 तथा नशे में गाड़ी चलाने के मामले में 64 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलकाता के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़