राम मंदिर के साथ ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे की भव्यता के लिए प्रदेश सरकार से मांगी गई जमीन

Land sought from the state government for the grandeur of Brahmakund Gurdwara
प्रतिरूप फोटो
सत्य प्रकाश । Jan 20 2022 10:27PM

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर अयोध्या के सरयू तट स्थित ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे में दर्शन पूजन कर दी जानकारी। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा में दर्शन पूजन कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अयोध्या में एक भूखंड की मांग की गई है।

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या सिख धर्म के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण नगरी है। इसलिए अयोध्या की भव्यता के साथ सिख समुदाय से जुड़े ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा की भी भव्यता को बढ़ाए जाने के लिए प्रदेश सरकार से जमीन की मांग की है। दरसल अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह अयोध्या दौरे पर पहुंचे। जहां ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा में माथा टेका।

इसे भी पढ़ें: राम नगरी से 17 अप्रैल को श्री कृष्ण जन्मभूमि तक निकाली जाएगी मुक्ति यात्रा

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा में दर्शन पूजन कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अयोध्या में एक भूखंड की मांग की गई है। ताकि एक भव्य गुरुद्वारे का निर्माण कर सकें। वही बताया कि जो भी श्रद्धालु व पर्यटक भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या आए। वे इस गुरुद्वारे में भी आए। इस स्थान पर उनके रहने व भोजन की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए यह पहल की गई है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में बिगड़ सकता है भाजपा का समीकरण, जानिए पूरा मामला

वही बताया कि राम जन्मभूमि से सिख समाज का बहुत ही गहरा नाता है। वही जानकारी दी कि सिख गुरु के अयोध्या आने के भी प्रमाण हैं। ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे में गुरु का शस्त्र भी रखा हुआ है। यही नहीं 1858 में निहंगों के खिलाफ एफआईआर भी करवाई गई थी। जिसका संज्ञान सुप्रीम कोर्ट भी ले चुकी है। सिख समाज चाहता है अयोध्या में उसे एक भूखंड मिले जिस पर एक भव्य गुरुद्वारे का निर्माण हो सके। इसके लिए प्रदेश सरकार से मांग की गई है। और जल्द ही इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा आश्वासन भी दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़